मानव अधिकार रक्षक ने विश्व पर्यावरण दिवस पर जागरूकता रैली निकाली

जितेन्द्र कुमार सिन्हा, पटना, 06 जून ::

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मानव अधिकार रक्षक ने सोमवार को जागरूकता रैली निकाली। उक्त जानकारी मानव अधिकार रक्षक के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद कुमार ने दी।

उन्होंने बताया कि समाज में लोगों को पर्यावरण और पौधा रोपण के महत्व से जागरूक करने के उद्देश्य को लेकर जागरूकता रैली निकाली गई। यह रैली शिक्षा केन्द्र के बच्चों द्वारा कंकड़बाग में डिफेंस कॉलोनी पार्क से रामलखन पथ बाईपास रोड तक निकाली गई।

श्री अरविंद ने बताया कि रैली के साथ साथ बच्चों के द्वारा नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति भी की गई। इस नुक्कड़ नाटक को तैयार कला संस्कृति की शिक्षिका स्वेता बॉबी ने की थी। दर्शकों ने इस नाटक की काफी प्रशंसा की। बच्चों ने रैली के क्रम में स्थानीय लोगों से पर्यावरण को बचाने रखने और और पौधा लगाने का अनुरोध किया।
उन्होंने बताया कि बच्चों द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर स्थानीय लोगों में पर्यावरण को बेहतर बनाने का संदेश दिया गया। इस जागरुकता रैली का नेतृत्व मानव अधिकार रक्षक की संस्थापक रीता सिन्हा ने की।

रैली में रीता सिन्हा के साथ पटना जिला अध्यक्ष पूजा सिन्हा, सदस्यगण गीता प्रसाद, सीमा कुमारी, सरिता देवी, किरण कुमारी, रमा गुप्ता के अतिरिक्त स्थानीय लोग भी शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *