38 C
Patna
Friday, May 9, 2025
spot_img

मानव अधिकार रक्षक ने निःशुल्क कानूनी प्रशिक्षण दी

जितेन्द्र कुमार सिन्हा, पटना, 21 मई :

जागरूकता अभियान के तहत “मानव अधिकार रक्षक” ने रविवार को हाजीपुर में बैठक अयोजित किया। उक्त जानकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद कुमार ने दी।

उन्होंने बताया कि वैशाली जिलांतर्गत हाजीपुर के मनुआ ग्राम पंचायत में वहां के स्थानीय निवासी अर्जुन जी के नेतृत्व में बैठक संपन्न हुई। यह बैठक संस्था की सक्रिय सदस्य गीता प्रसाद के तत्वाधान में आयोजित किया गया था, जिसमे संस्था की संस्थापिका रीता सिन्हा के साथ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रितु कुमारी, सक्रिय सदस्य किरण कुमारी, निरंजन कुमार उपस्थित थे।

उन्होंने बताया कि बैठक में संस्था से जुड़े मुख्य उद्देश्यों से लोगो को अवगत कराया गया। साथ ही, महिलाओं को संबोधित करते हुए, उन्हें शिक्षा के प्रति जागरूक करने और शिक्षा सेंटर का गठन करने का भी निर्णय लिया गया। बैठक में लोगों के शिकायतें भी सुनी गई और उन्हें निःशुल्क कानूनी प्रशिक्षण भी दी गई।
——–

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

error: Content is protected !!