40 C
Patna
Sunday, May 11, 2025
spot_img

रेड क्रॉस सोसाइटी ने किया 1000 मास्क का वितरण

छपरा: कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव तथा सुरक्षा के लिए मास्क का प्रयोग आवश्यक है। उक्त बातें इंडियन रेड क्रास सोसायटी के सचिव जीनत जरीना मसीह ने मास्क का वितरण करते हुए बुधवार को कही। उन्होंने कहा कि आज अनलाॅक शुरू हो गया है और सभी गतिविधियों की छुट मिली है। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में लोगों को घरों से तभी निकलना चाहिए, जब बहुत आवश्यक हो। उन्होंने कहा कि घर से बाहर निकलने के पहले मास्क जरूर पहने। उन्होंने कहा कि सोशल डिस्टेंस मेंटेंन करते हुए लोगों से मिलें। भीड़ वाले जगह पर जाने से बचें और स्वच्छता का पालन करें। इस दौरान सोसायटी की ओर से 1000 जरूरक्तमंदो और कोरोना योद्धाओ के बीच मास्क का वितरण किया गया।

कार्यक्रम का नेतृत्व रेड क्रॉस की युवा इकाई युवा रेड क्रॉस सोसाइटी के जिला सचिव अमन राज ने किया। अमन राज ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 10:00 बजे सांढा ढाला दलित बस्ती में किया गया। युवा समाज सेवी संजीव कुमार चौधरी और रेड क्रॉस सदस्य जितेंद्र कुमार एवं शैलेन्द्र ओझा के नेतृत्व में 100 मास्क का वितरण किया। इसके उपरांत छपरा जंक्शन पर 100 ऑटो रिक्शा चालकों के बीच में रेड क्रॉस सदस्य मनीष मणि और सनी खान के नेतृत्व में मास्क बांटा गया।सदर अस्पताल में रेड क्रॉस सदस्य सोनू और विकास के नेतृत्व में इमरजेंसी में महजूद रोगी और उनके परिजन को 50 मास्क का वितरण,नैनी, फकुली और जाटूआ के दलित वस्ती में रेड क्रॉस युवा सदस्य अभिमन्यु कुमार सिंह और अनूप कुमार के नेतृत्व में 100 मास्क का वितरण किया गया। बिचला बसाढी कुम्हार टोला, लोहड़ी दलित बस्ती में रेड क्रॉस युवा सदस्य चंदन कुमार पंडित और दीपू कुमार के नेतृत्व मे 150 मास्क का वितरण किया गया।

मौना चौक और गाँधी चौक पर रेड क्रॉस युवा सदस्य अभिषेक आशीष और रौशन और राहुल के नेतृत्व में बिना मास्क वाले राहगीरों और जरूरतमंद दूकानदारो के बीच 100 मास्क का वितरण किया। रेड क्रॉस युवा सदस्य प्रणव और अमन सिंह के नेतृत्व में नगरपालिका चौक पर जरूरतमंद ठेला,खोमचा, मोची और बिना मास्क वाले राहगीरों के बीच 200 मास्क बांटा गया। युवा रेड क्रॉस सदस्य आलोक राज और अंकित शर्मा और करण के नेतृत्व में कोरोना योद्धा पुलिसकर्मी, स्वास्थ्यकर्मी, मीडियाकर्मी, सफाईकर्मी के बीच 200 पीस मास्क का वितरण किया गया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

error: Content is protected !!