प्रियंका गांधी को खाली करना होगा लोधी एस्टेट स्थित बंगला, मिला एक महीने का समय

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को केंद्र सरकार की तरफ से नोटिस जारी किया गया है। नोटिस में कहा गया है कि प्रियंका गांधी को लोधी एस्टेट स्थित बंगला खाली करना पड़ेगा। इसके लिए कांग्रेस महासचिव को एक महीने का समय दिया गया है।

आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय की तरफ से जारी एक आधिकारिक लेटर में प्रियंका गांधी को दिल्ली के लोधी रोड पर स्थित बंगले को खाली करने के लिए कहा गया है, क्योंकि उनके पास अब एसपीजी सुरक्षा नहीं है. प्रियंका गांधी को कहा गया है कि अगर वह 1 अगस्त तक इसे खाली नहीं करती हैं तो उन्हें उन्हें जुर्माना देना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *