छठ महापर्व के पावन अवसर पर पूजा सामग्री का वितरण

आज दिनांक 12 नवंबर 2026 को दोपहर 1:00 बजे, खाजपुरा शिव मंदिर, बेली रोड, पटना में छठ महापर्व के पावन अवसर पर बिहार महोत्सव संघ की महिला प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में समाजसेवी दीपशिखा सिंह एवं वाणी सिंह द्वारा श्रद्धालुओं के बीच सूप, कद्दू एवं छठ पूजा की आवश्यक सामग्री का वितरण किया गया

इस अवसर पर राजपूत महिला समाज, पटना की बिहार प्रदेश कमेटी की सदस्यगण विनीता, प्रतिभा, सुमन, वर्षा सहित अनेक गणमान्य महिलाएं उपस्थित रहीं।

इस पुनीत कार्य के माध्यम से समाजसेवा, सहयोग, समर्पण एवं सामाजिक एकता का सुंदर संदेश दिया गया। इस मौके पर दीपशिखा सिंह ने कहा कि मेरी ओर से
छठी मैया सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली प्रदान करें।