रिपोर्टर, सुरेश कुमार शर्मा
जौनपुर। जनपद की राजनीतिक और पत्रकारिता जगत में उस समय हलचल तेज हो गई जब राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा आयोग के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेश कुमार शर्मा एवं पूर्व ग्राम प्रधान रामसूरत मौर्य उर्फ:तेजू: ने जौनपुर के सांसद बाबू सिंह कुशवाहा से शिष्टाचार भेंट की।
यह मुलाकात बेहद आत्मीय और सकारात्मक माहौल में संपन्न हुई, जहाँ श्री सुरेश कुमार शर्मा ने सांसद बाबू सिंह कुशवाहा को स्मृति-चिन्ह भेंट कर उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान दोनों के बीच पत्रकारों की वर्तमान परिस्थितियों, उनके अधिकारों, सुरक्षा तथा पत्रकार संगठनों की मजबूती को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।
मुलाकात के दौरान पत्रकारों के बीच बेहतर समन्वय, पारदर्शिता और एकजुटता को मजबूत बनाने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही यह भी कहा गया कि आज के समय में पत्रकारों को एक ऐसे सशक्त मंच की आवश्यकता है। जो बिना किसी भेदभाव के उनकी आवाज को मजबूती से उठाए और उनके सम्मान तथा सुरक्षा के लिए प्रभावी भूमिका निभाए।
राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा आयोग लगातार पूरे प्रदेश में पत्रकारों को एक मंच पर लाने और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहा है। यही कारण है। कि प्रदेश के अनेक जनपदों में तेजी से पत्रकार इस संगठन से जुड़ रहे हैं। और इसे अपनी आवाज का मजबूत मंच मान रहे हैं।
राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर भी इस मुलाकात को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। जानकारों का मानना है। कि पत्रकारों के अधिकार और सुरक्षा के मुद्दे पर यदि इस तरह का संवाद और सहयोग आगे बढ़ता रहा तो आने वाले समय में पत्रकारिता जगत में एक नई एकजुटता और बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।
इस मुलाकात के बाद पत्रकारों के बीच चर्चा का माहौल गर्म हो गया है। और यह संदेश साफ तौर पर सामने आया है। कि पत्रकारों की एकता और सम्मान के लिए राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा आयोग तेजी से एक मजबूत शक्ति बनकर उभर रहा है।