33 C
Patna
Thursday, May 22, 2025
spot_img

सूरज नारायण प्रसाद सिन्हा के निधन पर अखिल भारतीय अधिवक्ता कल्याण समिति शोक जताया

बार कौंसिल के वाईस चेयरमैन सह अखिल भारतीय अधिवक्ता कल्याण समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री धर्मनाथ प्र० यादव ने बार कौंसिल ऑफ इंडिया के पूर्व चेयरमैन और पटना उच्च न्यायालय ने प्रसिद्ध सीनियर एडवोकेट श्री सूरज नारायण प्रसाद सिन्हा के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है।

समिति के राष्टीय महामंत्री सह झारखंड बार कौंसिल के वाईस चेयरमैन राजेश कुमार शुक्ल ने अपने शोक संदेश में कहा है कि श्री सिन्हा संयुक्त बिहार झारखण्ड में स्टेट बार कौंसिल के सदस्य थे तथा बिहार झारखंड से पहले मेंबर थे जो बार कौंसिल ऑफ इंडिया के चेयरमैन बने थे।

समिति के संगठन मंत्री एवं पटना उच्च न्यायलय के अधिवक्ता रणविजय सिंह ने कहा है श्री सिन्हा बिहार के उन प्रसिद्ध अधिवक्ताओ में थे जिन्होंने देश मे अपना नाम बनाया और कुशल विधिवेत्ता के रूप में अपनी पहचान बनाई। उनके निधन से देश के अधिवक्ता जगत को अपूरणीय क्षति हुई है जिसकी भरपाई निकट भविष्य में संभव नही है।

अधिवक्ता कल्याण समिति के प्रतिनीघि मंडल श्री सिन्हा के सुपुत्र और बिहार स्टेट बार कौंसिल के सदस्य श्री जितेंद्र प्रसाद नारायण सिन्हा से आज बात की तथा उन्हें और उनके परिजनों को सांत्वना दी तथा इस कष्ट में अपने को भी सहभागी बताया तथा उनके निधन को अपनी निजी क्षति बताया है। साथ ही श्री सिन्हा के आत्मा की शांति के लिए प्रभु से प्रार्थना किया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

error: Content is protected !!