पद्मश्री विंध्यवासिनी देवी शिखर एवम बिहार भारती अवार्ड संपन्न।

पद्मश्री विंध्यवासिनी देवी शिखर एवम बिहार भारती अवार्ड संपन्न।

पटना सिटी :- स्थानीय मंथनी तल स्थित जगन्नाथ भवन में पद्मश्री विंध्यवासिनी देवी शिखर एवम बिहार भारती अवार्ड सह सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाघाटन प्रख्यात समाज सेवी, हम पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सह प्रवक्ता ई.अजय यादव ने की।


आगत अतिथियो का स्वागत बिहार कलाश्री पुरस्कार परिषद् के महासचिव सह निदेशक विश्वमोहन चौधरी सन्त ने किया।
अतिथियों के हाथो ये दोनो सम्मान गायन , वादन एवम नृत्य के क्षेत्र में जुड़े जीवानंद निराला,अनीता सिंह,बिनोद पंडित,एलिजा बानो, संगीता शानू,अन्नू कुमारी,दीपक कुमार,रवि रंजन, चन्द पूर्णिमा एवम अनीता श्रीवास्तव को दिया गया।
अपने सम्बोधन में ई.अजय ने कहा कि अगले महीने को 20 मार्च को होली मिलन समारोह में कुछ कलाकारों को आर्थिक मदद के साथ सम्मानित किया जायेगा।

सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से हुआ। हे माता सरस्वती के बाद येखियांन डरे गुलाल उद्दयन झा के गायन से हुआ।
इसके बाद मीठी आर्य।,उर्वसी कुमारी,रिचा झा,स्मृति झा भक्तो के दर्शन गायन में कराई। चांद पूर्णिमा,अनीता, बिनोद पंडित आदि ने अपनी प्रस्तुति देकर दर्शकों का मनोरंजन किया।

अंत में धन्यवाद ज्ञापन अनिल कुमार झा ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *