जानिए हरियाणा की कमान मिलने के बाद क्या बोले ओपी धनखड़, पढ़िए बड़ी बातें

बीजेपी ने रविवार को हरियाणा सरकार के पूर्व मंत्री ओम प्रकाश धनखड़ को पार्टी की प्रदेश इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया। वह सुभाष बराला की जगह लेंगे। बीजेपी महासचिव अरूण सिंह की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पूर्व मंत्री ओम प्रकाश धनखड़ को हरियाणा प्रदेश बीजेपी का अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला के स्थान पर उनकी नियुक्ति हुई है। बराला का कार्यकाल पहले ही समाप्त हो चुका था। राज्य विधानसभा चुनाव के बाद से ही पार्टी उनके विकल्प की तलाश कर रही थी।

पढ़िए, धनखड़ की बड़ी बातें:-

पत्रकार वार्ता में धनखड़ ने केंद्रीय नेतृत्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अद्यक्स जेपी नड्डा, ग्रह मंत्री अमित शाह व हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरल लाल का भी धन्यवाद किया। इस दौरान धनखड़ ने कहा कि पार्टी संगठन सरकार के साथ मिलकर प्रदेश को विकास तरफ अग्रसर करेगी। सभी वर्गों को साथ मे रखकर विकास कराया जाएगा। धनखड़ ने कहा कि पिछले शाशनकाल में भी बीजेपी ने किसानों का समग्र विकास किया था अब भविष्य में किसानों का सम्पूर्ण विकास किया जाएगा। धनखड़ ने कहा कि बरोदा उप चुनाव पहली परीक्षा रहेगी। धनखड़ ने कहा कि बरोदा की जनता हल्के के विकास को ध्यान में रखते हुए बीजेपी को वोट देगी। धनखड़ ने कहा कि बीजेपी साधारण कार्यकर्ता को बड़ी जिमेवारी देती है अन्य पार्टियों की तरह परिवावाद को बढ़ावा नही देती।

जाट समुदाय से आने वाले धनखड़ को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त करने को राज्य में जातिगत समीकरणों को संतुलित करने के प्रयास के रूप में भी देखा जा रहा है, जहां राजनीति जाटों और गैर-जाटों के इर्द-गिर्द घूमती है। राज्य के मुख्यमंत्री मनोहर लाल गैर जाट समुदाय से आते हैं। हालांकि, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बराला भी जाट समुदाय से ही थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *