38 C
Patna
Friday, May 9, 2025
spot_img

बिल्डिंग मजदूर यूनियन बिहार ने मजदूरों की कई मांग को लेकर पटना के गर्दनीबाग धरना स्थल में निकाला आक्रोश मार्च

उभरता बिहार डेस्क
Edited by: राकेश कुमार
8 अगस्त 2023

पटना: 8अगस्त 2023 दिन मंगलवार को सुबह 11:00 बजे से गर्दनीबाग पटना में आक्रोश मार्च निकाला गया जिसकी अध्यक्षता सच्चिदानंद यादव कार्यकारी अध्यक्ष बिहार प्रदेश बिल्डिंग मजदूर यूनियन सह पूर्व प्रत्याशी फतुहा विधानसभा जाप ने किया। जिसका संचालन बिहार बिल्डिंग मजदूर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष शिव जी प्रसाद यादव ने कियाऔर कहा कि देश के विकास में मजदूरों का बड़ा सहयोग रहा है चाहे वह विधानसभा बनाने का काम हो या सड़क पुल पुलिया बनाने का कार्य हर तरह का कार्य मजदूरों के द्वारा किया जाता है लेकिन मजदूरों को सरकार के द्वारा हमेशा उपेक्षा ही मिलती है।मजदूरों का बकाया मजदूरी अविलंब भुगतान हो और श्रमिक यूनियन के अधिकार को मान्यता दी जाए।

बिल्डिंग मजदूर यूनियन के बिहार प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष सच्चिदानंद यादव सह प्रत्याशी फतुहा विधानसभा जाप ने कहा की मजदूरों के उत्थान के लिए बिहार में भी मजदूर को कॉलोनी देकर बेघर मजदूरों को घर दिया जाए, मजदूरों के न्याय के लिए मजदूर थाना, मजदूर न्यायालय का निर्माण हो और मजदूरों के इलाज मजदूरों के बच्चों के शिक्षा के लिए और देश के निर्माण में भागीदार मजदूरों के लिए उनके बुढ़ापे में भी पेंशन का व्यवस्था हो। इन्हीं सब मांगों को लेकर आज गर्दनीबाग में आक्रोश मार्च निकालकर मुख्यमंत्री जी से मजदूरों के लिए सात सूत्री मांग रखा।
1. मजदूर कॉलोनी का निर्माण शहर में किया जाए।
2. मजदूर के लिए अलग से थाना व न्यायालय बनाए जाएं।
3. बिहार भवन व अन्य संनिर्माण कल्याण बोर्ड का ठीक से संचालन हो एवं समय सीमा के साथ सुविधाएं प्रदान की जाए।
4. श्रमिक यूनियन के अधिकार को मान्यता दी जाए।
5. निर्माण मजदूर के अड्डे चौक आदि पर पेयजल, शौचालय एवं मूत्रालय की व्यवस्था किया जाए।
6. सामाजिक सुरक्षा एवं पेंशन योजना को समयबद्ध तरीके से लागू किया जाए।
7. मजदूरों का बकाया मजदूरी अविलंब भुगतान हो।
इस आक्रोश मार्च में बिल्डिंग मजदूर यूनियन के कोषाध्यक्ष सुंदर प्रसाद जी, सच्चितानंद यादव, शिव जी यादव शामिल थे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

error: Content is protected !!