भागलपुर में कोरोना के नौ नए पॉजिटिव संक्रमित मिले, पहुंचा 337 का आंकड़ा

गौतम सुमन गर्जना

भागलपुर : जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या में दिन-प्रतिदिन इजाफा होता जा रहा है। 24 घंटे के दौरान जिले में मंगलवार को 10 और नए मामले सामने आए हैं,इसमें कहलगांव अनुमंडल के सिर्फ 9 मामले हैं। इन नौ संक्रमितों में 4 महिला और 5 पुरुष है।
इस बाबत सिविल सर्जन विजय कुमार सिंह ने बताया ये सभी संक्रमित प्रवासी हैं। रविवार को ही इनका सैंपल जांच के लिए लिया गया था। मंगलवार को इन सभी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्होंने बताया कि सभी श्रमिकों को लाने के लिए विभागीय लोगों को भेजा गया है। देर शाम तक शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में बने आइसोलेशन वार्ड में इन्हें भर्ती किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अब तक भागलपुर में श्रमिकों की संख्या 337 हो चुकी है,जिसमें से लगभग 214 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। उन्होंने कहा कि लाॅकडाॅउन-4 से अनलॉक-1 के दरमियान संक्रमित मरीजों की संख्या में काफी इजाफा हुआ है।

लोग हैं दहशत में

सिविल सर्जन श्री सिंह ने बताया कि कोरोना के बढ़ते प्रभाव और रोज मिल रहे पॉ‍जिटिव मरीजों की संख्या से लोग दहशत में हैं। प्रवासियों के आने से खतरा और बढ़ गया है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी लगातार संपर्क बनाए हुए हैं। उनका क्वारंटाइन सेंटरों पर जाना हो रहा है। अब ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना ने पांव पसारना शुरू कर दिया है। कोरोना मरीजों की संख्या से अस्पताल भर चुके हैं। यहां के अस्पतालों में भागलपुर सहित आसपास के जिलों के भी मरीज आ रहे हैं। इस जिले में अब व्यक्ति की मौत कोरोना से हुई है। हालांकि वे प्रवासी थी।

19 लोगों ने दी कोरोना की मात

इससे पहले शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय के कोविड सेंटर से कोरोना को हराने वाले 19 लोगों को सोमवार को छुट्टी दी गई थी। डॉ. अमित कुमार शर्मा, डॉ. सतीश चंद्र एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मचारियों ने ताली बजाकर इन्हें विदाई दी। इन्हें 10 दिन पहले कोविड सेंटर में भर्ती किया गया था। इनमें नवगछिया, जगदीशपुर, सबौर, गोराडीह, बिहपुर प्रखंडों के लोग शामिल थे। अधिकांश लोग मुंबई, दिल्ली से आए थे। अब तक जिले में 214 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

Related posts

Leave a Comment