24 C
Patna
Sunday, March 23, 2025
spot_img

बिहार विधान सभा आम निर्वाचन, 2020 तीन चरणों मे होगी

जितेन्द्र कुमार सिन्हा, पटना, 25 सितम्बर :: बिहार विधान सभा की 243 सीटों के लिये आम चुनाव तीन चरणों में करने की घोषणा भारत निर्वाचन आयोग ने आज की। सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक वोटिंग होगी।

सूत्रों के अनुसार, पहले चरण का मतदान – पहले चरण में भागलपुर, बांका, मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा, जमुई, खगड़िया, बेगूसराय, पूर्णिया, अररिया, किशनगंज और कटिहार जिलों में —28 अक्टूबर को चुनाव होंगे। इसकी अधिसूचना 01 अक्टूबर को जारी होगी। नामांकन 8 अक्टूबर, स्कूटनी 9 अक्टूबर और नाम वापसी 12 अक्टूबर होगी। इसप्रकार 12 जिलों में 71 सीटों के लिए प्रथम चरण का चुनाव सम्पन्न होगा।

दूसरे चरण में उत्तर बिहार के जिलों मुजफ्फरपुर, सीतामढी, शिवहर, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, वैशाली, दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर, सहरसा, सुपौल और मधेपुरा जिले में —3 नवंबर को चुनाव होंगे। इसकी अधिसूचना 09 अक्टूबर को जारी होगी। नामांकन 16 अक्टूबर, स्कूटनी 17 अक्टूबर और नाम वापसी 19 अक्टूबर होगी। इसप्रकार 12 जिलों में 94 सीटों के लिए द्वतीय चरण का चुनाव सम्पन्न होगा।

तीसरे चरण में बोधगया, जहानाबाद, अरवल, नवादा, औरंगाबाद, कैमूर, रोहतास,पटना,बक्सर, सारण, भोजपुर, नालंदा, गोपालगंज और सीवान 07 नवंबर को चुनाव होंगे।
इसकी अधिसूचना 13 अक्टूबर को जारी होगी। नामांकन 20 अक्टूबर, स्कूटनी 21 अक्टूबर और नाम वापसी 23 अक्टूबर होगी। इसप्रकार 14 जिलों में 78 सीटों के लिए तृतीय चरण का चुनाव सम्पन्न होगा।

सूत्रों ने बताया कि कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए निर्वाचन आयोग ने निनांकित व्यवस्था करेगी –
* एक बूथ पर केवल एक हज़ार मतदाता होंगे।
* 7लाख हैंड सेनिटाइजर का होगा इस्तेमाल।
* 46लाख मास्क का इस्तेमाल किया जाएगा।
* 6लाख PPE किट का होगा इस्तेमाल।
* 6 लाख फेस शील्ड का होगा इस्तेमाल।

* बिहार में कुल 7करोड़ 79लाख होंगे मतदाता।
* 3करोड़ 39लाख महिला मतदाता होंगे।
* 3करोड़ 79लाख पुरुष मतदाता होंगे।
* कोरोना मरीज मतदान के अंतिम समय में करेंगे अपने मत का प्रयोग।

* सुबह 7बजे से शाम 6बजे तक मतदाता अपने मत का प्रयोग कर सकेंगे।
* उम्मीदवार अपना नामांकन ऑनलाइन भी कर सकेंगे।
* नामांकन में दो से ज्यादा वाहन नहीं होंगे।
* 5 से ज्यादा लोग घर जाकर नहीं कर सकेंगे प्रचार।
* चुनाव प्रचार सिर्फ वर्चुअल (ऑनलाइन) होगा।
* चुनाव प्रचार सामाजिक दूरी बना कर ही करना होगा।
* दागी नेताओं को अपनी डिटेल मीडिया में देनी होगी। आपराधिक केश के बारे में अखबार में भी बताना होगा।
चुनाव नतीजे की घोषणा 10 नवंबर को।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

error: Content is protected !!