देश में 6 लाख के पार हुई कोरोना मरीजों की संख्या, 24 घंटे में आए 19

देशभर में कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी से संक्रमण के मामलों में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। देश में अभी तक कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 6 लाख 04 हजार 641 हो गई है। बता दें कि कोरोना के चलते अभी तक देश में 17,834 लोगों की मौत हो चुकी है तो वहीं 3 लाख 59 हजार 859 मरीज ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। इसके अलावा देश में 2 लाख 26 हजार 947 एक्टिव केस हैं। बात अगर देश में पिछले 24 घंटों की करें तो 19,148 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 434 लोगों की मौत भी हुई है।

जानिए किस राज्य का क्या है हाल?

कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का चौथा सबसे प्रभावित देश है। अमेरिका, ब्राजील, रूस के बाद कोरोना महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों में भारत चौथे स्थान पर है। भारत से अधिक मामले अमेरिका (2,778,152), ब्राजील (1,453,369), रूस (654,405) में हैं। लेकिन भारत में मामले बढ़ने की रफ्तार दुनिया में तीसरे नंबर पर बनी हुई है। अमेरिका और ब्राजील के बाद एक दिन में सबसे ज्यादा मामले भारत में दर्ज किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *