बिहार में एन.डी.ए. की सरकार बनने पर पूर्व उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने बधाई एवं  शुभकामनाएं दीं l

डेस्क  28/01/2024 पूर्व उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की सरकार बनने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि एन.डी.ए. की सरकार बनने से बिहार में जंगल राज पार्ट-2 का अंत हो गया है। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार , दोनों उप मुख्यमंत्री एवं उनके साथ नई सरकार के मंत्रिपरिषद् में शामिल सभी मंत्रियों को बधाई देते हुए कहा कि एन.डी.ए. सरकार के गठन के बाद अब बिहार में सुशासन का राज स्थापित होगा और राज्य में विकास कार्यों को रफ्तार मिलेगी। उन्होंने कहा…

महागठबंधन छोड़ नीतीश शामिल हुए एनडीए में – बिहार में बनी एनडीए की सरकार

जितेन्द्र कुमार सिन्हा, पटना, 28 जनवरी :: राजनीति में कब कौन कहां और किसके साथ, कैसे होगा कौन पार्टी किस पार्टी के साथ किसी को नहीं होता है पता, लेकिन जो हुआ, उसका अनुमान पहले से ही मीडिया के माध्यम से, हवा के बदले रुख को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा था। इसी बीच बिहार में चल रही नीतीश कुमार की अगुवाई वाली जनता दल यूनाइटेड (जदयू) और लालू प्रसाद यादव के राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की महागठबंधन की सरकार में मतभेद अपनी चरम सीमा पर पहुंच गई और जदयू…